Skip to main content

जो तुम आ जाते एक बार /

https://aniketkumarpoems.blogspot.com/


जो तुम आ जाते एक बार /
 महादेवी वर्मा » 











जो तुम आ जाते एक बार

कितनी करूणा कितने संदेश
पथ में बिछ जाते बन पराग
गाता प्राणों का तार तार
अनुराग भरा उन्माद राग

आँसू लेते वे पथ पखार
जो तुम आ जाते एक बार

हँस उठते पल में आर्द्र नयन
धुल जाता होठों से विषाद
छा जाता जीवन में बसंत
लुट जाता चिर संचित विराग

आँखें देतीं सर्वस्व वार
जो तुम आ जाते एक बार

🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺


Popular

एक मलिन एहसास. Ek malin ehsas ❤️

Aniket Yadav                तेरे आने की अब न आश बची ,  न हालातों का साथ रही, रूह चलने का कारण भी एक मलिन एहसास बची। खु शबू पाने की चाहत में मै सींचता रहा तेरे ख्वाबों को, उसमें भी दर्द देने को अब सिर्फ कांटे है बची । मैं सह भी लेता तेरे इस कांटे की चुभन को, पर तुम हो महक किसी और की बगिया का, बस अब यही दर्द है नासूर बन जाती । तेरे आने की अब ना कोई आश बची, अधमरे रहने का कारण भी  एक मलिन एहसास बची। मैंने काट लिए सारे गम ,तेरे हिस्से में केवल खुशी रही। अनजाने मुलाकातों में भी यूं जो तुम नजरे फेर लेती, मेरे होने से भी अगर तुझे ऐतराज है , तो इतला क्यों नहीं कर देती? तेरे आने की तो कोई आश न है बची, खुद के साथ ही मिटा देंगे जो भी है एक मलिन एहसास बची। ✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️ ANIKET YADAV                       

I AM AFRAID😍

https://aniketkumarpoems.blogspot.com/                   I'm afraid     You looks like an Angel,  But I can't even see your eyes Don't know why I'm afraid I think, I'll drown in your eyes .  I talk with you, and I laugh with you,  But I can't say, which ever I want,  Maybe I don't want to loose u.  I imagine you and I'm thinking about u,  But My mind is afraid, lest you get adicted. .  i think i can win you, over why do i stop ,  how difficult it would be to forget your memories,  I never fall in love with you,  I'm afraid........  ANIKET YADAV

Poetry club

https://aniketkumarpoems.blogspot.com/ हम तो पक्के यार हैं, अपने ज्जबातो से,  हम तो पक्के यार हैं, अपने ज्जबातो से,  यूँ तो हालातों ने हमको दुश्मन बनाया है।।  ANIKET YADAV🙏